India H1

Haryana Weather Update: ओलावृष्टि से 23,485 एकड़ गेहूं हुई खराब, सरसों की फसल को भी हुआ नुक्सान, जानें आगे के मौसम का हाल 

Haryana News: आंकलन में गेहूं में 22 हजार एकड़ में 26 से 50 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि का अधिकतर प्रभाव शहजादपुर व नारायणगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकशान दर्ज किया है।
 
haryana weather update

Haryana Weather Update: ओलावृष्टि के कारण जिला में सरसों व गेहूं की फसलों में काफी नुकशान हुआ है। जिसके चलते किसानों काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कृषि विभाग ने अपना ओलावृष्टि काफी नुकशान हुआ, आंकलन में सामने आया कि अंबाला जिला में 23,485 एकड़ गेंहू की फसल प्रभावित हुई है तो वहीं सरसों की 3760 एकड़ फसल को नुकशान पहुंचा है।

बता दे कि आंकलन में गेहूं में 22 हजार एकड़ में 26 से 50 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि का अधिकतर प्रभाव शहजादपुर व नारायणगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकशान दर्ज किया है। गौरतलब है कि हाल ही में जिला अंबाला में भारी बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है।  जिससे किसानों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।

धुप से लोगों को मिली ठंड से राहत:
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन हिसार में बारिश नहीं हुई।  दिन के समय अच्छी धुप nikli जिस कारन लोगों को ठंड से राहत मिली।  इसके उल्ट पहले महीने में लोग कोहरे की वजह से काफी परेशान रहे थे।  

बदलेगा मौसम का मिजाज:
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 फरवरी दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। इसके चलते मौसम खुश्क होगा और यह स्थिति नौ फरवरी तक रहेगी। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय कोहरा चा सकता है।  

10 से ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान:
राज्य में बादलवाई होने से रात के तापमान में काफी उछाल हुआ। सिरसा और नारनौल को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 को पार कर गया। सिरसा का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तो नारनौल का 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में उछाल हुआ और 19 डिग्री के आसपास रहा।

जिलावार तापमान का आंकड़ा:
- अंबाला- 11.5, 17.१
- सिरसा- 8.8, 19.4   
- गुरुग्राम- 11.6, 19.5
- हिसार- 10.3, 19.3 
- भिवानी- 10.1, 20 
- पानीपत- 13.9, 19.5
- करनाल- 13.5, 19.6
- कुरुक्षेत्र- 12.8, 18.3
- नारनौल- 9, 19.7
- रोहतक- 12.8, 16.5