India H1

हरियाणा के इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, किसानों की बढ़ेगी चिंता , गर्मी से मिलेगी राहत 

Haryana Weather update: तेज हवाओं और बूंदा-बांदी के कारण हिसार सहित कुछ जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट आई।
 
haryana weather update
Haryana Weather Update: सोमवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। इस वजह से बाजार में खुले में पड़ी सरसों और गेहूं के अलावा किसान खेत में खड़ी फसल को लेकर भी चिंतित हैं।

तेज हवाओं और बूंदा-बांदी के कारण हिसार सहित कुछ जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट आई। कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 15 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहा। पहाड़ों पर हल्की बारिश हुई। इस बीच, बारिश ने दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत दी। दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहे।

इससे कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें सात डिग्री की गिरावट आई।