India H1

Weather Today: ठंड हवा के चलते रहेगी ठिठुरन, देखें मौसम विभाग ने क्या कहा 

बारिश ने तोडा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड 
 
weather update

Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब और बारिश होने के आसार नहीं हैं। बल्कि सर्द हवाएं चल सकती हैं जिस करके ठिठुरन का एहसास हो सकता है। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तेज हवाएं चल सकती है।  इसके साथ-साथ पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी के चलते दिल्ली में ठंड का एहसास होगा।  

बीते सोमवार दिल्ली में सुबह हल्का सा कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा कोहरा भी साफ़ होता गया और सूर्य देवता के दर्शन हो गए।  बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इसीलिए तापमान में भी बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। 

दिल्ली का तापमान:
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 98 से 61 प्रतिशत तक रही। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका मुंगेशपुर रहा जिसका अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा।  

मंगलवार को केसा रहेगा मौसम :
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान 12 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवा चलेगी।

बुधवार-बृहस्पतिवार को चलेंगे ठंडी हवा:
बुधवार और बृहस्पतिवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशा से आएंगी, जो बर्फबारी वाले क्षेत्रों की गलन भी साथ आएंगी। इसके कारण दिल्ली में ठंड बनी रहेगी।  

बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:
दिल्ली में फरवरी के शुरुआती चार दिनों में हुई वर्षा ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने में अब तक 29.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो पिछले 10 साल में फरवरी महीने में हुई वर्षा से ज्यादा है। आंकड़ों से पता चलता है कि 10 साल पहले 2014 की फरवरी में 48.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।