India H1

Haryana Rain Today: हरियाणा में 17 जिलों में ठंड का कहर, अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश... छाएगा घना कोहरा

हरियाणा प्रदेश के ठण्ड का आलम ऐसा है की कुछ जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडे है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से रेवाड़ी का बावल में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है।
 
haryana rain alert
Haryana weather update

indiah1, हिसार। Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश के ठण्ड का आलम ऐसा है की कुछ जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडे है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से रेवाड़ी का बावल में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके बाद लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।  लोगो के साथ साथ वाहनों की रफ़्तार पे भी मौसम   का काफी गहरा प्रभाव दिखा है। 

17 जिलों में ओरेंज अलर्ट

वहीं एक दिन पूर्व सबसे ठंड हिसार के उपतहसील बालसमंद का तापमान में उछाल आया है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को प्रदेश के 17 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो जम्मू का चार व राजस्थान के चुरू का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा

वहीँ मौसम विभाग की मानें तो आज कुछ इलाकों में हलके बादल देखने को मिल सकते है, साथ ही बारिश की भी सम्भावना मिल सकती है , मौसम में बदलाव के चलते आने वाले घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा। दूसरी तरफ गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 2.7, नारनौल का 3 डिग्री, भिवानी का 3.5 तो हिसार का 3.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है।

हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट जारी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार रविवार को 17 शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छा सकता है।