India H1

Haryana Weather: हरियाणा में अभी और सितम देगी ठण्ड, तापमान में तेजी से गिरावट,  कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी 

 
Weather

Haryana Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी उत्तर हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के कारण काफी ठंड रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। 

इसमें कोल्ड डे के साथ घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञानियों के प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में मौसम में लगातार ठंड बढ़ रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 6 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनागनर, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर जिले में घना कोहरा और अत्याधिक ठंड होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी कर घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में हिसार, गुरुग्राम, नारनौल सहित कुछ जिलों का अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। इनमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान का गैप तीन डिग्री के आस पास है। गैप कम होने के कारण लगातार ठंड रही है।

अंबाला 8.3 11.8

भिवानी 7.7 11.4

गुरुग्राम 7.5 14.4

हिसार 7.2 10.5

करनाल 8 10.9

कुरुक्षेत्र 8.2 10.4

नारनौल 7.5 16

रोहतक 8.6 12.8

सिरसा 9.2 13.2