India H1

Haryana Rain Alert: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें आने वाले दिनों में मौसम का स्टिक पूर्वानुमान 

Haryana Weather Alert: हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी।
 
haryana rain alert

 indiah1, Haryana Rain Alert, हिसार। हरियाणा में अब सूखे को डोर खत्म होने वाला है। बता दे कि प्रदेश में एक फरवरी से मौसम बदलेगा, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कई जिलों में बारिश देखि जा सकती है। वहीं 29 व 30 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। इस दौरान हल्की गति ठंडी हवाएं चलती हुई दिखाई देगी। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जायगी। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध भी देखने को मिलेगी।

तापमान में बढ़ोतरी 

बता दे की 28 जनवरी को भी प्रदेश के कई जिलों में ठंड से निजात नहीं मिली। बीते चार-पांच दिनों से धूप निकलने से लोगों को सर्दी से से कुछ ना कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन रविवार को दोपहर दो बजे के करीब सूरज से जरूर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण । रविवार को हिसार का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

होगी झमाझम बारिश 

हिसार की तरह ही करनाल व कुरुक्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस आँका गया था। हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी।

वहीं एक फरवरी को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। अगर अब बारिश होती है तो किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगी।  क्योंकि इस साल बारिस न के बराबर हुई  है.