India H1

Farming : किसान इस तरह के गन्ने की करें खेती, फिर हर महीने होगा डबल मुनाफा 

अगर आप भी गर्मियों में गन्ने की खेती करने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको गन्ने की खेती के बारे में कुछ बताने जा रहे है। जिससे आप हर महीने तगड़ी कमाई कर सकते है। आइये जानते है विस्तार से 

 
किसान इस तरह के गन्ने की करें खेती

Farming : पूर्वांचल में नगदी फसलों की यदि बात की जाए, तो लोग यहां गन्ने की खेती ही ज्यादा करते हैं। गन्ने की खेती से उन्हें दोगुना लाभ होता है। यदि आप भी गन्ने की खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो गन्ने की कौन सी वैरायटी बोई जाए। 

पूर्वांचल में गन्ने से ज्यादा मुनाफे के लिए को। लख 15466 वैरायटी की बुवाई कर सकते हैं। आईएसआर लखनऊ गन्ना संस्थान से इसके 1 लाख बड मऊ जिले में मंगाए गए हैं। तथा इसको 47 किसानों के यहां बोया गया है।

प्रति हेक्टेयर इसके 25 हजार बड लगाए जाते हैं। इसके अलावा को। शा 0118, 15023,17231 भी शानदार वैरायटी है और इसे भी किसान लगा सकते हैं।

गन्ने की खेती में इतना आता है खर्च

इस वैरायटी के गन्ने को लगाने के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 1 लाख 40 हजार के लगभग खर्च आता है। अगर एक हैक्टेयर में किसान गन्ने की खेती करता है, तो 25000 बड बीज लगता है। वहीं एक बीघे की बात की जाए तो 6000 बड बीज की आवश्यकता होती है।

एक हैक्टेयर गन्ने की खेती में 1 लाख 30 से 1 लाख 40 हज़ार तक का खर्च आता है और इससे 3 लाख 70 हज़ार रुपए तक कमाई हो जाती है। यानी लगभग दोगुना मुनाफा मिल जाता है।

ट्रेंच विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

इसके अलावा गन्ने से ज्यादा कमाई करने के लिए हम ट्रेंच विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विधि में गन्ने के दो पंक्तियों के बीच 4 फीट की दूरी बनाई जाती है।

इससे आप इनके बीच उड़द, मूंग, लौकी, तोरई इत्यादि की खेती भी आसानी के साथ कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे गन्ने की उपज पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। आप भी अगर गन्ने से अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं तो उपरोक्त विधि से गन्ने की बुवाई कर सकते हैं।