India H1

Aaj ka mausam kaisa rahega: दिल्ली से लेकर हरियाणा, राजस्थान तक कसूती ठण्ड, बारिश से होगा डबल अटैक, जानिए मौसम विभाग का सटीक पूर्वानुमान 

IMD alert
 
Weather update
Weather Alert:  दिल्ली के लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर है।  वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में आज सूर्य के दर्शन हो सकते है जबकि ठण्ड का कहर जारी रहेगा। 

 Weather Update Today: हरियाणा राजस्थान के साथ साथ पुरे उत्तर भारत में ठण्ड से कांप रहे है।  अब ये ठण्ड और सताने वाली है क्योंकि बारिश के साथ कई राज्यों में डबल अटैक होने वाला है।  

शाम को ही धुंध की चादर में शहर लिपटना शुरू हो गया था। अभी आठ जनवरी तक धुंध की संभावना है और 9-10 को हल्की वर्षा हो सकती है। पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो छह जनवरी 2023 को हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री पहुंच गया था। मगर अभी तक इतना नीचे किसी भी जिले का तापमान नहीं गया है।

न्यूनतम और अधिक तापमान को देखे तो उसमें ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं है, मगर दोनों तापमान में गैप भी नहीं बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते ठंड कम नहीं हो रही है। बर्फबारी का असर खास तौर पर दिखाई दे रहा है।  इसके चलते ठंड कम नहीं हो रही है।

धूप नहीं निकलने के कारण लोग परेशान है। वह घर के अंदर ही रहने को मजबूर है। पांच जिलों में सीवियर कोल्ड डे की संभावना है। धुंध के चलते ही पिछले छह दिन से धूप नहीं निकली है। चार जनवरी को दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकल रही थी लेकिन दोबारा से बादल छाने के कारण ठंड हो गई थी। 

यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में सीवियर कोल्ड डे होने की संभावना व्यक्त की है। इसमें घना कोहरा होने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसके साथ ही रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसमें विज्ञानियों की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बात करें राजस्थान दिल्ली  की तो मौसम में कुछ बदलाव नहीं होने वाला है।  दिल्ली के लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर है।  वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में आज सूर्य के दर्शन हो सकते है जबकि ठण्ड का कहर जारी रहेगा। 

घना कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वातावरण में फॉग के साथ न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पर रहे हैं। शनिवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। पूरे दिन ओस की फुहारों ने ठंड में और बढ़ोतरी कर दी। आज घना कोहरा छाया रहेगा। 

12 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद

सोमवार को भी धुंध रहेगी और मंगलवार को ठंडी हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा से कोहरा-धुंध भी छंट जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शनिवार को दिन में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर आवागमन भी कम रहा।