India H1

Delhi Weather update: दिल्ली के साथ NCR के लिए भी GOOD NEWS, तेज हवाओं का के साथ बारिश का अलर्ट जारी,,

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
 
weather udpate
WEATHER Update: दिल्ली NCR में लोग शुक्रवार को चिलचिलाती धूप से परेशान थे। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और हवा की गति बढ़ेगी।

राजधानी में तेज धूप के कारण शुक्रवार सुबह से तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, शाम को मौसम में बादल छा गए और राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रही। सफदरजंग में मानक वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहीः केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 173 था। इस स्तर पर हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक्यूआई के अगले दो दिनों तक लगभग समान रहने की संभावना है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।