India H1

हरियाणा के इन जिलों के लिए अगले 180 मिनट में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ होगी तूफानी बारिश 

Haryana Hailstrom Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रोहतक से लेकर झज्जर,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व गुरुग्राम तक मौसम खराब रहेगा। 
 
haryana weather
Haryana Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद राज्य के कई इलाकों में मौसम बिगड़ गया है। शाम तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मतनहेल, झज्जर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह गुरुग्राम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मतनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari
हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उम्मीद है कि इस तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी आएगी, लेकिन किसानों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं।