India H1

Haryana Rain News: हरियाणा कड़ाके की ठंड में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, किसानों की बढ़ेगी मुश्किलें, देखिये मौसम विभाग की भविष्यवाणी 

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं।
 
Haryana Rain News

Indiah1, Haryana Raining Alert: हरियाणा प्रदेश में पिछले लगभग 1 महीने से कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में ठंड का आलम यह है कि संपूर्ण दिन लोगों को सूर्य देवता के दर्शन होने मुश्किल हो गए हैं। ठंड के चलते किसानों की फसलें भी प्रभावित होने लगी है। लोग पिछले 1 महीने से ठंड से बचने हेतु अपने घरों में दुबके हुए हैं। अब मौसम विभाग के नया लड़ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग CCSHAU द्वारा  31 जनवरी रात्रि से 3 फरवरी तक बादलवाई के साथ प्रदेश में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो इस बार प्रदेश में 15 फरवरी तक ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है। इस बार सर्दी ने हरियाणा प्रदेश में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस रिकॉर्ड तोड़ सर्दी के चलते कुछ शहरों में प्रदेश का तापमान न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंच गया है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं।