India H1

Weather Updates: उत्तर भारत समेत इन राज्यों में अगले कुछ घंटे में बारिश के साथ गिरेंगे ओले , जानिए मौसम विभाग का अलर्ट 

Weather News
 
weather update
IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Indiah1,  नई दिल्ली, Weather Update। उत्तर भारत में मौसम अपना कहर ढा रहा है। पहाड़ों पर हिमपात होने के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही ह।  ठिठुरन ऐसी की हाड कंपा दे, वहीं मौसम विभाग ने भी राज्यों के लेके अब अलर्ट कर दिया है। वहीं, दिल्ली और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में आकाश साफ होने के बावजूद धूप नहीं निकल पा रही है। लोगो को दिन में सूरज दिख रहा है और ना ही रात में चाँद।  वहीं देश के हर हिस्से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार सुबह मध्यम से घने स्तर का कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। 

इस वजह से सोमवार से बुधवार तक तीन दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कई जगह हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जमीन से 100 से 150 मीटर की ऊंचाई पर कोहरे की चादर बनी हुई है। इस वजह से तेज धूप नहीं निकल पा रही है। वर्ष 2019 में दिसंबर में लगातार 18 दिन दिल्ली में धूप नहीं निकली थी।

55 जिलों में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत 55 जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया है। दो दिन सूर्य देव दोपहर बाद बादलों की ओट से दर्शन देंगे। इस दौरान रात का तापमान 12 तो दिन का 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शनिवार को लखनऊ और पास के जिलों में बूंदाबांदी हुई। नौ जनवरी को राजधानी का मौसम एक बार फिर बदलेगा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में भी ठंड के कम होने की संभावना नहीं है।उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार से मैदानी जनपद हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चल रही है

धुंध के कारण यातायात सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 जनवरी तक प्रदेश में हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। सात स्थानों पर तापमान जमाव ¨बदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चल रही है। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। अभी दो दिन मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में धुंध छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।

भीषण ठंड का प्रकोप जारी

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम और चिल्लेकलां के बीच कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है।  श्रीनगर न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री के साथ गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम 4.1 डिग्री दर्ज किया।