India H1

HARYANA:हरियाणा प्रदेश के सिरसा और जींद के साथ-साथ कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू.देखें वीडियो

Heavy rain along with hailstorm started in Sirsa and Jind as well as many districts of Haryana state. Watch video.
 
hailstorm started

HARYANA:हरियाणा प्रदेश के सिरसा और जींद जिले में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 26 अप्रेल को हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी कर रखा था।

जिसकी सूचना h1इंडिया द्वारा पहले ही आपको दी जा चुकी है। अभी ताजा सूचना मिली है कि सिरसा जिले के डिंग मंडी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान व बारिश शुरू हो चुकी है।SIRSA

इस क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी बताई जा रही है। इसके अलावा सिरसा जिले के नाथुसरी-चोपटा क्षेत्र में भी बारिश हो रही है।

इसके अलावा अगर हम जींद की बात करें तो जींद जिले के भी कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो चुकी है।SIRSA

जींद शहर में इस समय बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो रही है।

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अप्रैल महीने मे यह बेमौसमी बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडी का एहसास दिला दिया है।

आज हुई ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीत लहरें चल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को अलर्ट करते हुए बताया है कि कल 27 अप्रैल को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।