India H1

हरियाणा: आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 जिलों के लिए चेतावनी जारी, महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ा

मौसम विभाग ने फिर से हरियाणा में बारिश की पीली चेतावनी जारी की है. 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई बीमारी या रोग नहीं है.
 
हरियाणा: आज भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में बारिश होने को लेकर फिर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अब कोई बीमारी या महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। राज्य के 12 जिलों में 20 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 4 हजार लोग बुखार से पीड़ित हैं।
हालांकि सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। अभी तक 605 मेडिकल कैंप सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे हैं। सूबे के 12 जिले अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बाढ़ आई है। सरकार इसकी घोषणा कर चुकी है
मानसून सीजन में 8 से 12 जुलाई के दौरान राज्य में 110MM बारिश हुई, जो सामान्य 28.4MM का 387 प्रतिशत है। यमुनानगर में सामान्य बारिश 32.8MM, कुरूक्षेत्र में 32.9MM, पंचकूला में 53MM और अंबाला में 58.5MM होती थी, जबकि इस बार इन चारों जिलों में क्रमशः सामान्य बारिश का 842, 814, 699, 514 प्रतिशत बारिश हुई है। पड़ोसी राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी अत्यधिक भारी वर्षा हुई है। इससे राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और सामान्य स्थिति बिगड़ गई