India H1

Haryana Rain Alert: सिरसा, जींद समेत इन जिलों में अगले 12 घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी
 

Sirsa, Jind Rain alert: मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होने जा रहा है। जिसका मुख्य असर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में कल देखने को मिलेगा।
 
haryana rain alert

Haryana Rain Alert: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद व जींद जिले में 4 फरवरी रात को  भारी- बारिश हो सकती है। पिछले लगभग 1 महीने से इन जिलों में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते इसलिए 1 महीने से सिरसा, फतेहाबाद, जींद जिलों के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अब मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाली 4 फरवरी रात को इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग की माने तो आज रात में सिरसा, फतेहाबाद, जींद के साथ-साथ रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व भिवानी आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होने जा रहा है। जिसका मुख्य असर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में कल देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के फिर से एक्टिव होने के बाद इन राज्यों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों के साथ-साथ पंजाब के 6 जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी रविवार रात को को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में बराबरी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद किसानों के चहरों पर रौनक लौट आई है।

आपको बता दे कि हरियाणा प्रदेश में पिछले काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अच्छी बारिश न होने और कड़ाके की ठंड के चलते किसानों की फैसले भी प्रभावित हो रही है।

ऐसे में अगर मौसम विभाग के अनुमान सही रहते हैं तो एक बार फिर यह बारिश किसानों की फसलों को संजीवनी बूटी देने का काम करेगी। इसके साथ-साथ बारिश होने से प्रदेश के आमजन को ठंड से भी राहत मिलेगी।