India H1

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम में बदलाव, धुप निकलने से हुआ मौसम साफ़ 

ठंडी हवा का प्रकोप जारी 
 
haryana weather today

Haryana Weather Today: मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इसी के चलते बुधवार को त्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से शीत लहर जारी रही। हिसार जिले में दिन भर ठंडी हवा चली। दिन के समय हल्की बूंदाबादी भी हुई। 

दूसरी तरफ करनाल का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ़ रहने वाला है। रात के समय में तापमान में गिरावट हो सकती है। 

हिसार का क्या रहा तापमान:
हिसार का न्यूनतम तापमान गिर कर 5.6 डिग्री रहा। बुधवार को पुरे दिन ठंडी हवा चली। इसकी रफ़्तार 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ठंडी हवा की वजह से लोगों को काफी कठिनाई हुई।  

सुबह के समय  धुप निकली लेकिन उसके बाद ही मौसम में बदलाव हो गया। दिन में करीब एक बजे हल्की बूंदाबादी भी हुई। इसके बाद दोपहर को दोबारा धुप निकली और मौसम साफ़ हुआ।  

जिला अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान:
- भिवानी- 9.2 व 18.2
- अंबाला- 6.5 व 18.3
- गुरुग्राम- 0 6.8 व 18.8
- करनाल- 4.2 व 18.5
- हिसार- 5.6 व 18.2
- कुरुक्षेत्र- 7.3 व 18.7
- सिरसा- 8.6 व 19.6
- नारनौल- 10.2 व 21
- रोहतक- 7.2 व 16.5
- पानीपत- 8 व 17.5