India H1

हरियाणा प्रदेश में अगले 4 दिन लू निकालेगी जान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

हरियाणा प्रदेश में अगले 4 दिन लू निकालेगी जान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
 
Weather update

हरियाणा प्रदेश में अगले चार दिन लू आमजन का जीना मुश्किल करने जा रही है। एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर प्रदेश में शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाओं के कारण अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14-15 जून तक प्रदेश में हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।

इन जिलों में तापमान पहुंच सकता है 48 डिग्री पार 

हरियाणा प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव के चलते तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार बन रहे हैं। अगले 4 दिन तक प्रदेश में अंधड़ और बूंदाबांदी के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में तापमान की बात करें हिसार का अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत में भी अधिकतम तापमान लगभग 2 से 4 डिग्री बढ़कर 42 से 43 डिग्री तक रहा। इन जिलों में आने वाले समय में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है।

15 जून से मिल सकती है गर्मी से कुछ राहत

हरियाणा प्रदेश में भीषण गर्मी के अलर्ट के चलते मौसम विशेषज्ञों  के अनुसार 15 जून से पश्चिम विक्षों सक्रिय होने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि चार दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 15 से 18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं और अंधड़ के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 41.0 डिग्री से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
इसके अलावा अंबाला का न्यूनतम तापमान 28 अधिकतम 42 डिग्री,भिवानी का  27 से 42 डिग्री, फरीदाबाद का 28 से 44 डिग्री और सिरसा जिले का न्यूनतम 28 और अधिकतम 46 डिग्री रहने का अनुमान है।