India H1

Heavy hailstorm:हरियाणा के इस जिले में पूरी रात जमकर हुई ओलावृष्टि, 21 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने फिर किया येलो अलर्ट जारी

Heavy hailstorm occurred throughout the night in this district of Haryana, Meteorological Department again issued yellow alert on April 21.
 
Meteorological Department

 Heavy hailstorm:हरियाणा प्रदेश में शुक्रवार का दिन कई जिलों के लिए आफत लेकर आया। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार शाम को शुरू हूई ओलावृष्टि देर रात तक चली। जिससे किसानों के साथ-साथ आमजन भी बेहाल नजर आया। आपको बता दें कि करनाल जिले के इंद्री में कल शाम से लेकर देर रात तक भारी ओलावृष्टि हुई है। इस ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को 18 तारीख को होने वाली बैमोसमी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया था।

करनाल के इंद्री के साथ-साथ हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने शुक्रवार को किसानों पर जमकर कहर बरपाया। कल हरियाणा प्रदेश में दोपहर बाद अंबाला, करनाल समेत कई जिलों में जमकर ओलावृष्टि हुई जो रात को भी जारी रही।

शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान करनाल जिले के किसानों को हुआ।

किसानों की करनाल अनाज मंडी में गेहूं की फसल भीगकर बर्बाद हो गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद जींद और अंबाला की अनाज मंडियों में भी किसानों के गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 20 और 21 अप्रैल को भी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा प्रदेश में अगले 48 घंटों में तेज तूफान से साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा प्रदेश में यह बारिश वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के लगतार सक्रिय होने की वजह से हो रही है।


चंडीगढ़ मौसम विशेषज्ञ एके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 और 21 अप्रैल को भी हरियाणा में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि 21 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।अब मौसम साफ रहेगा।