India H1

Rain in Haryana: हरियाणा में अगले 24 घंटों में होगी तूफानी बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Weather Alert
 
rain alert
Haryana Rain Alert: मौसम विभाग की मानें, तो अधिकतम तापमान भी चौबीस घंटे में 1.9 डिग्री नीचे गिरा है, जबकि सामान्य से यह 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

Indiah1, Haryana Weather: हरियाणा में आज दिन ओस के साथ हलकी हवा ने ठिठुरन ने भी लोगो को रिजाई ना छोडनें पर मजबूर कर रखा था।  वहीँ सुबह के 11 बजे हरियाणा के कुछ जिलों में सूर्य के दर्शन हुए थे , लेकिन कुछ समय के बाद गई बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया।  

 हरियाणा के साथ साथ पुरे उतर भारत में ठण्ड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बता दे की करीब दस दिनों से यही हालात बने हुए हैं। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई सुधर होने की आशंका नहीं बन रहाी है। 

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि तेरह जनवरी तो आसमान में बादल छाने और धुंध का अनुमान है। ऐसे में लोगों को अभी सर्दी से और जूझना पड़ेगा। 

अंबाला और हिसार में अत्यधिक ठंड (सिवियर कोल्ड डे) रहा। आसमान में बादल छाये रहे और धूप के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है, सड़को पर वाहनों की गति भी धीमी रही। 

यह बना हुआ है हाल 

हालांकि जनवरी 2023 में 12 एमएम बरसात रिकार्ड हुई थी, जबकि साल 2024 में अभी इंतजार किया जा रहा है। रविवार को हालात यह रहे कि दिन भर मौसम एक जैसा ही रहा। सर्द मौसम से राहत नहीं मिली, जबकि बादल छाये रहे। मौसम विभाग की मानें, तो अधिकतम तापमान भी चौबीस घंटे में 1.9 डिग्री नीचे गिरा है, जबकि सामान्य से यह 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री बढ़ा तो है, लकिन अधिकतम और न्यूनतम में महज तीन डिग्री का ही अंतर बचा है।

ऐसे में अभी लोगों को सर्दी से और जूझना पड़ेगा। दूसरी ओर यदि बरसात हो जाती है तो सूखी ठंड से लोगों को निजात मिल जाएगी, जिसका इंतजार किया जा रहा है।

वाहन चलाना काफी मुश्किल

मौसम विभाग का अनुमान है कि हाईवे पर वाहन चलाना काफी मुश्किल होगा। दिल्ली-अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आठ और नौ जनवरी को सुबह व शाम के समय घनी धुंध का असर रहेगा।

यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में सीवियर कोल्ड डे होने की संभावना व्यक्त की है। इसमें घना कोहरा होने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसके साथ ही रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहेगा। इसमें विज्ञानियों की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

12 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद

सोमवार को भी धुंध रहेगी और मंगलवार को ठंडी हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा से कोहरा-धुंध भी छंट जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शनिवार को दिन में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर आवागमन भी कम रहा।