India H1

Himachal Weather : अगले 3 दिनों तक हिमाचल के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, IMD ने जारी किया  ऑरेंज अलर्ट

हाल ही में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। 
 
अगले 3 दिनों तक हिमाचल के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से आफत आने वाली है। प्रदेश में तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Rainfall) के आसार हैं।

वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अगले सात दिन तक हिमाचल प्रदेश में मौसम (Weather) खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 12 अप्रैल 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। 12 अप्रैल को येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 13 से 15 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में भारी बारिश की आशंका के चलते विभाग ने सरकार को अलर्ट किया है।इसके अलावा, 16, 17 और 18 अप्रैल को भी बारिश के आसार है।इसके अलावा, मौसम विभाग ने आंधी तूफान की भी चेतावनी दी है और कहा कि 40-50 किमी की तफ्तार से प्रदेश में तूफान आएगा।

24 घंटे में कहां हुई बारिश

हिमाचल प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में हल्की बारिश हुई है। वहीं। लाहौल स्पीति के केलांग में हल्के फाहे गिरे हैं। गुरुवार को चंबा, भरमौर, डलहौजी, कसोल, मनाली, कल्पा, रामपुर, सांगला और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश  हुई है।

इस दौरान 2 से छह एमएम तक पानी बरसा है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश में धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि स्थानीय वजह की वजह से मौसम नहीं बदलेगा।

बल्कि, हवाओं और मौसम की वैश्विक प्रणाली में ही बदलाव देखने को मिल रहे है। जलवायु परिवर्तन इसका एक मुख्य कारण है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

टूरिस्ट पहुंच रहे हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले में सबसे अधिक पारा है। हालांकि, शिमला और मनाली में अब भी मौसम ठंडा है। हालांकि, यहां पर धूप खिल रही है। ऐसे में मैदानों में गर्मी बढ़ने के चलते टूरिस्ट हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शिमला और मनाली में टूरिस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है।

मनाली में अटल टनल और लाहौल घाटी में अब भी पहाड़ों पर बर्फ मौजूद है और टूरिस्ट यहां पहुंच रहे हैं। उधर, रोहतांग मार्ग पर गुलाबा बैरियर तक टूरिस्ट को जानी की अनुमति दी गई है।