India H1

IMD Heat Wave Alert UP: यूपी में दोबारा कहर बरपाने को तैयार गर्मी, IMD ने दी चेतावनी, जाने 

देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 
imd ,heat wave ,rain ,alert ,uttar pradesh ,weather up ,imd Heat wave alert up ,up weather Update ,up weather news ,up weather report ,up weather forecast ,heat wave alert in up ,hindi News ,हिंदी न्यूज़,उत्तर प्रदेश, today up weather ,kya aaj barish hogi ,up men barish kb hogi ,lucknow weather today ,today kanpur temperature ,मौसम विभाग,मौसम खबर, मौसम समाचार, मौसम की जानकारी ,mausam Update ,

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी शुरू हो गई है। बारिश के चलते तो तापमान में गिरावट आई थी उसमें अब इजाफा हुआ है। वहीं, अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। बाराबंकी में गुरुवार को दिन का तापमान 39 डिग्री था, जो शुक्रवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। 

मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले कुछ हफ्तों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में लू जारी रहने की संभावना है।

ऐसा रहेगा मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित अन्य स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत विद्यासागर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये रहे सबसे गर्म शहर:
कानपुर 45.2
झांसी 45.9 
फतेहपुर 43.4
हमीरपुर 44.4 
प्रयागराज 45.5
आगरा 44.5
उरई 44.5
वाराणसी 44.2 

यहाँ रातें भी रही गर्म:
आगरा 28.9 
कानपुर 30.5
फतेहगढ़ 29.6 
झांसी 31.5
फतेहपुर 29.3
खीरी 29.1
प्रयागराज 28.8