India H1

IMD Rain Alert: हरियाणा- राजस्थान-पंजाब समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक होने जा रही झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: 7 और 8 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
weather update
IMD Rain Alert: आईएमडी ने अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के मौसम 
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो कहीं भी लू की स्थिति नहीं देखी गई। मध्य प्रदेश, विदर्भ, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उरई जिले में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

भारी बारिश होने की संभावना
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और माहे सहित पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

7 से 9 जून के बीच ओलावृष्टि 
शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जून से बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जून के बीच ओलावृष्टि होने की संभावना है। 7-9 जून के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।