India H1

IMD Weather forecast: हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी गरज-चमक के साथ फुल बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

 
हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी गरज-चमक के साथ फुल बारिश

IMD Weather forecast : आप सभी को पता है गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, यूपी के साथ अन्य राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हरियाणा के कई शहरों में तेज रफ्तार से आंधी चली।

तेज आंधी के कारण कई जगहों में पेड़ या तो टूट गए या फिर उखड़ गए। धूल भरी तेज आंधी के चलते कुछ इलाकों में आंशिक नुकसान हुआ है। साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। 

इन प्रदेशों में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के साथ कई दूसरे राज्यों में में भी बारिश हुई। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दक्षिणी पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, कर्नाटक और केरल में भी बारिश हुई है।

पिछले कई दिनों से कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍यों में लोगों को भीषण लू और हीट वेव का सामना करना पड़ रहा था।