India H1

Haryana Rajasthan Weather Updates: शीत लहर से कांपा उत्तर भारत, राजस्थान में तापमान नेगेटिव; अब बारिश के आसार, जानिए सटीक रिपोर्ट 

Weather Update: राजस्थान में इस सर्दी के मौसम में इस वर्ष पहली बार खुले खेतों में बर्फ जमी हुई नजर आई। चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी।
 
weather update
Today Weather

IndiaH1, weather Update, नई दिल्ली। उत्तर भारत में गुरुवार को भी शीत लहर के कारण दिल्ली समेत आसपास के सभी शहरों में हाड कंपा देने वाली ठण्ड पड़ रही है । वहीं, घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी काम है जिसके तहद वहानों ट्रेनों और फ्लाइट में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली वासियों के साथ साथ उत्तर भारत में ठंड का कहर देखने को मिला 

वहीं, पहाड़ों में उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

पंजाब बना शिमला 

पंजाब के छह शहर गुरुवार को शिमला से भी ठंड रहे। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा और यहां का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से भी कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

सीकर में फिर रिकॉर्डतोड ठण्ड 

राजस्थान में इस सर्दी के मौसम में इस वर्ष पहली बार खुले खेतों में बर्फ जमी हुई नजर आई। चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। माउंट आबू में दो दिन में ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार की सुबह यह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

वहीं, सीकर जिले में भी तापमान जमाव बिंदु के करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड में सभी रिकॉर्ड टूटे 

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के चलते मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्र शीत दिवस की मार झेल रहे हैं। अधिकतम पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। कोहरे के चलते रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

हिमाचल में गुरुवार को धुंध के कारण ऊना में सात डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 दिन तक बर्फबारी व वर्षा की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में बर्फबारी व वर्षा की आस लगाए लोगों को आने वाले दिनों में भी मायूसी हाथ लगने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के प्रदेश के छह जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की है।

कश्मीर के अधिकांश जलस्त्रोतों की ऊपरी परत बर्फ से जम गई है। मैदानी क्षेत्र शीत लहर के साथ घने कोहरे के आगोश में है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में तापमान लगातार शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, जम्मू में भी भीषण ठंड बनी हुई है। गुरुवार को जम्मू में पूरे दिन बादल और धुंध छाई रही, जिससे अधिकतम तापमान और गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस मौसम में यह सबसे ठंडा दिन रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दृश्यता कम होने से पांच उड़ानें देरी से जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचीं।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. महेंद्र सिंह अनुसार जम्मू में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 17 जनवरी को हल्के बादल छाएंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं।