India H1

हरियाणा में 25 जून से प्री-मानसून की बारिश, आज कई जगहों पर झमाझम बारिश होगी

हालांकि हरियाणा में मौसम 27 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है, लेकिन अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। प्रदेश में 25 जून से प्री-मानसून बारिश की संभावना है। मानसून कब आएगा, इस पर मौसम वैज्ञानिक
 
हरियाणा में 25 जून से प्री-मानसून की बारिश

हालांकि हरियाणा में मौसम 27 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है, लेकिन अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। प्रदेश में 25 जून से प्री-मानसून बारिश की संभावना है। मानसून कब आएगा, इस पर मौसम वैज्ञानिक

हरियाणा में वैसे तो प्रदेश में 27 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, लेकिन इसमें अगले तीन दिन तक मौसम खुश्क एवं गर्म बना रहेगा। 25 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन रही है। मानसून कब दस्तक देना, इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक जून के अंतिम दिनों में सही भविष्यवाणी कर पाएंगे
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 27 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 24 जून तक सुखी हवा चलेगी और गर्मी भी सताएगी। परंतु 24 जून से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने से राज्य के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी और इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है
फिलहाल प्रदेश में अधिकतम पारा औसतन 40 डिग्री के करीब है। मंगलवार को हिसार का बालसमंद सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 42.5 डिग्री रहा। अधिकतक तापमान में सबसे कम 35.6 डिग्री सोनीपत का रहा। वहीं न्यूनतम पारा देखें तो यह अंबाला में सबसे कम 23 डिग्री रहा। सिरसा में यह सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया