India H1

NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में बढ़ी लोगों की मुश्किलें, IMD ने दो दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से एक डिग्री कम हैं। हवा में आर्द्रता का स्तर 97 से 58 प्रतिशत के बीच बना रहा।
 
ncr waither

indiah1, नई दिल्लीः मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को राजधानी के सभी हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप चमकती गई और कोहरा साफ होता गया। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, कोहरे के कारण 'आईजीआई एयरपोर्ट' पर सुबह 5.30 बजे न्यूनतम दृश्यता स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें दिन चढ़ने के साथ सुधार हुआ। नतीजतन, 25 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के प्रस्थान में और 12 के आगमन में देरी हुई। 106 घरेलू उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई जबकि 50 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। इसी तरह, लंबी दूरी की लगभग 100 ट्रेनें सोमवार को देर से दिल्ली पहुंची और 25 से अधिक ट्रेनों के प्रस्थान का समय बदलना पड़ा।


दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से एक डिग्री कम हैं। हवा में आर्द्रता का स्तर 97 से 58 प्रतिशत के बीच बना रहा। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार और गुरुवार को ठंड और कोहरे की स्थिति जारी रहेगी। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा होगी। दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर कोहरा रहेगा

मौसम विभाग ने शुक्रवार, 26 जनवरी को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की भविष्यवाणी की है। आंशिक रूप से बादल भी रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।