India H1

Rajasthan Weather Update : अगले 72 घंटों में इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत 

हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के अनुसार इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर तेज आंधी के साथ तगड़ी बारिश होने की संभावना है।
 
अगले 72 घंटों में इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश

Rajasthan Weather Update :  राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश के फलौदी में सर्वाधिक 41.6 डिग्री तापमान रहा, जबकि जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर व जालौर आदि में 40 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच गया। शेखावाटी क्षेत्र में सुबह से ही बादलों के दबाव में कमी रही।

7 से 8 किमी की रफ्तार के साथ दोपहर तक हवा का दबाव बना रहा। दोपहर बाद आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रही। इससे धूप-छांव की स्थिति बनी रही।

सीकर मौसम अपडेट

सीकर जिले में तपन बढ़ने की वजह से सोमवार को दिन के पारे में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी रही। रात के पारे में भी दो डिग्री की बढ़त रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र की मौसम रिपोर्ट के अनुसार केंद्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा था।

चुरू मौसम अपडेट

चूरू जिले में मौसम शुष्क होते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम 39.1 एवं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा,

जबकि इससे पहले रविवार को अधिकतम 37.2 एवं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था। आज चुरू जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है इसके साथ ही आज तेज धूप भी रहेगी।

झुंझुनू मौसम अपडेट

झुंझुनूं जिले में दिन-रात के तापमान के साथ जिले में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन की धूप में तेजी रहने व रात की हवा भी गर्म होने से सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान 37.3 से बढ़कर 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15.6 से बढ़कर 18 डिग्री हो गया।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर व चूरू में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री से (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने तथा शेष अधिकतर भागों में 39-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। 13 अप्रैल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।