India H1

Haryana Weather: हरियाणा में सूर्य को देखने के लिए तरसे लोग... तापमान में तेजी से हुई गिरावट, कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी

 
imd alert
wEATHER aLERT: मौसम में लगातार ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को हिसार में ठंड अत्याधिक रही। तीन दिन से धूप नहीं खिलने से भी लोग घर में रहने को मजबूर है।

WATHER uPDATE: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी उत्तर हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के कारण मंगलवार को काफी ठंड रही। 

इसमें कोल्ड डे के साथ घना कोहरा छा सकता है। बाकी प्रदेश के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में मौसम में लगातार ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को हिसार में ठंड अत्याधिक रही। तीन दिन से धूप नहीं खिलने से भी लोग घर में रहने को मजबूर है।

 येलो अलर्ट जारी

वहीं प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनागनर, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर जिले में घना कोहरा और अत्याधिक ठंड होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी कर घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।

रात में तापमान में गिरावट 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 6 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।