India H1

Haryana Cold Wave Today: हरियाणा अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत चार जिलों में रेड अलर्ट, सिरसा, हिसार समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देखिये मौसम का पूर्वानुमान 

Haryana Weather Today: मौसम विभाग ने 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे शितम के साथ  शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया है।हरियाणा के लोग सर्दी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम कर ले क्योंकि अब हफ्ते भर ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 
 
haryana weather update

चंडीगढ़ : हरियाणा में कड़के की ठंड ने लोगो का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर रखा है।  हरियाणा को सर्दी के सितम से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है।

लगातार 7 दिन तक ठंड रात व दिन दोनों ही समय अपना कहर दिखाने वाली है। मौसम विभाग ने 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे शितम के साथ  शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया है।हरियाणा के लोग सर्दी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम कर ले क्योंकि अब हफ्ते भर ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 
 

 हरियाणा में  ऑरेंज अलर्ट जारी

अन्य 10 जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी के लोगों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को एहतियात से रहने की सलाह दी है। 

इसलिए ठंड से राहत नहीं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्द दिन की अवधि बढ़ी है। आमतौर पर जनवरी के पहले हफ्ते तक सर्द दिन दर्ज किए जाते रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय कोहरे की मोटी चादर है। इस वजह से सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। कोहरा छंटने के बाद ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि इस पूरे हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

हरियाणा में पिछले 22 दिन से बेहद सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 15 दिन से राज्य में घन से अतिघना कोहरा छाया हुआ है। सूबे के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास दर्ज की गई।