India H1

Delhi Weekly Weather: दिल्ली-NCR में चिलचिलाती गर्मी से राहत; अब दिखेगा मौसम का विकराल रूप,  IMD ने दिया पुरे 7 दिन का अपडेट

Delhi Weather Update: हल्के बादल घिरने लगे और शाम पांच बजे के बाद विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।
 
delhi weather update

Delhi Weater Update:  दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। इस दौरान हवा की गति 47 किमी प्रति घंटे तक थी। मौसम में बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी के अधिकांश हिस्सों में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर करीब 3 बजे से मौसम में बदलाव देखा गया। हल्के बादल घिरने लगे और शाम पांच बजे के बाद विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली के पालम में सबसे अधिक 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग, रिज, अयानगर, जाफरपुर और मुंगेशपुर मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 66 से 28 प्रतिशत के बीच थी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तरी हिस्से में देखा जा रहा है। वहीं, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण मंगलवार को तेज हवा और बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 27, 28 और 29 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।