India H1

Weather Forecast: राजस्थान में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना, जानें अपने वहां का हाल

IMD Alert: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में अगले 10 दिनों तक मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है 
 
weather update
Weather update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में अगले 10 दिनों तक मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में 6 जून से 15 जून तक बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है।
 राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान राजस्थान में चल रही गर्मी के बीच कल से कुछ हिस्सों में गरज, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 7-9 जून के दौरान बीकानेर, जोधपुर मंडल के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7-8 जून की दोपहर के दौरान गरज के साथ आंधी, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

 MP में मौसम में आया बदलाव, इन जिलों में होगी राहत भरी बारिशएमपी में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
 हरियाणा में आज भी बारिश होगी, इन शहरों में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार सहित 36 क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
 दिल्ली में एक हफ्ते तक चल सकती है तेज हवाएंमौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज और शुक्रवार को बारिश के बाद 11 जून तक दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच, शहर में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राजस्थान के भरतपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई।

नोएडा में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज बारिश की भविष्यवाणी की है।

धूल भरी आंधी के बाद गाजियाबाद में भारी बारिश हुई। कुछ ही देर में शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों में गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है। कुछ देर बाद धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली में बारिश ने गर्मी से राहत दी है। तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के लोगों ने सुबह की शुरुआत सुखद मौसम के साथ की है।