India H1

Summer Farming : गर्मियों में किसान करें इन फसलों की खेती, हर महीने होगी तगड़ी कमाई 

आज हम आपको कुछ ऐसी फसलों के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप गर्मियों में अपने खेतों में उगाकर हर महीने मोटी कमाई कर सकते है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से 
 
गर्मियों में किसान करें इन फसलों की खेती

Summer Farming : गर्मियों के मौसम में अगर सब्जियों की खेती को उन्नत तकनीक और बेहतर प्लानिंग के साथ किया जाए, तो किसानों को कम समय में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।

किसान अपने खेत की मिट्टी और मौसम के हिसाब से अगर फसलों का चुनाव करें, तो किसानों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। जिन किसानों के खेत सरसों, मसूर और चने की फसल काटने के बाद खाली हैं, तो किसान उड़द, मूंग, मक्का, ढैंचा और कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती कर सकते हैं।

किसान 60 से 75 दिन की इन फसलों में बेहद कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जरूरी है कि किसान अपने खेत की मिट्टी के हिसाब से सही फसलों का चुनाव करें।

ढेंचा से बनाएं हरी खाद

किसान धान की बुवाई करने से पहले ढेंचा यानी हरी खाद की भी फसल उगा सकते हैं। ढेंचा की फसल करने से खेत में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ेगी। ढेंचा की फसल 45 दिन के अंदर तैयार हो जाती है।

धान की खेती से पहले ढेंचा की खेती करने से धान में आने वाला खर्च बेहद कम हो जाता है। किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है।

उड़द से मिलेगा अच्छा उत्पादन

जिन किसानों के पास सिंचाई के संसाधनों का अभाव है। वह अप्रैल के महीने में उड़द की बुवाई कर सकते हैं। क्योंकि यह वक्त उड़द की खेती के लिए अनुकूल है।

उड़द की बुवाई करने के लिए 6 से 8 किलो प्रति एकड़ की दर से बीज की बुवाई करें। खेत में बुवाई करने से पहले बीज का शोधन जरूर कर लें। जल भराव वाले इलाकों में उड़द की बुवाई करने से किसानों को बचाना चाहिए।

मक्का भी करेगा मालामाल

अप्रैल के महीने में किसान साठी मक्का की भी बुवाई कर सकते हैं। मक्का 60 से 70 दिन में पककर तैयार हो जाता है। मक्का की कटाई के बाद धान की रोपाई भी आसानी से की जा सकती है।

किसान कच्चे मक्का के भुट्टे को बेच सकते हैं। इसके अलावा इसको पका कर भी बाजार में बेचा जा सकता है। मक्का की खेती में किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

कददू वर्गीय सब्जियां देंगी अच्छा मुनाफा

अप्रैल के महीने में किसान कद्दू वर्गीय सब्जियां भी उगा सकते हैं। जिसमें तोरई, कद्दू, खरबूजा, तरबूज और टिंडा के लिए यह मौसम बेहद ही अनुकूल है। यह सब्जियां किसानों को कम समय में बहुत अच्छा मुनाफा देती हैं।

लेकिन किसान ध्यान रखें कि इन सब्जियों के लिए सिंचाई के उपयुक्त संसाधन जरूरी हो। क्योंकि गर्मियों के मौसम में सब्जियों को बार बार पानी की आवश्यकता रहती है।