India H1

Haryana Weather Today: आज नए साल पर पड़ेगी हाड कंपा देनी वाली ठण्ड, छह जिलों के लिए रेड अलर्ट-12 में कोल्ड डे

 
weather update
Haryana Weather Update: रविवार को हरियाणा, उप्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है।

Haryana Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नए वर्ष 2024 का स्वागत गलन वाली ठंड और कोहरा से होगा।  
मौसम में पिछले कुछ दिनों से काफी बदलाव देखा गया है। वहीं आगे भी मौसम का कहर जरुई रहेगा।  मौसम विभाग के अनुसार हाड कंपा देने वाली ठण्ड पड़ने वाली है। 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट है। 

ईब कसूता जाड‌्डा पड़ैगा

हरियाणा में ईब कसूता जाड‌्डा पड़ैगा। रविवार को हरियाणा, उप्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। ट्रेनों के संचालन और उड़ानों में विलंब का सिलसिला जारी है।

पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा में चार जनवरी तक शीत दिवस की स्थित रह सकती है।

Weather रेड अलर्ट

कहां क्या स्थिति रेड अलर्ट : चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल।

ओरेंज अलर्ट: यमुनानगर, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद।

यलो अलर्ट: भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़। 

प्रदेश में नारनौल रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग ने नए के पहले दिन से अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। छह जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 में कोल्ड डे और छह में अत्याधिक ठंड का अनुमान है। रविवार को प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा।