India H1

Monsoon 2024 : हरियाणा-राजस्थान और पंजाब में मानसून की होगी झमाझम बारिश, IMD ने अभी अभी दिया ये ताजा अपडेट 

Weather Update: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
 
weather update
IMD Update:  तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और मुंबई सहित दक्षिण ओडिशा के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में बहुत जल्द जून के अंत तक मानसून पूरे भारत में दस्तक देने वाला है।

भारत में मानसून की बारिश के अपडेटः 
दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई सहित) तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में बहुत जल्द जून के अंत तक मानसून पूरे भारत में दस्तक देने वाला है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य (5.1 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक) से काफी अधिक रहा।