India H1

Rain In Haryana: हरियाणा में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हवा के साथ होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज अलर्ट जारी 

Haryana Weather: विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।
 
haryana weather update

Haryana Weather Update, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम बदल रहा है। राज्य में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों का मनोबल गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को हरियाणा में भारी बारिश होगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहेगी।

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि मौसम

विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। 1 अप्रैल के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

बारिश से तापमान में गिरावट

हरियाणा के मेवात में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। एक तरफ हरियाणा के लोगों को बारिश से गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी तरफ किसानों को काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण मक्का और केले की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।