India H1

Haryana Rain Alert Today : हरियाणा में होगी अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश, देखिए मौसम विभाग का ये अलर्ट 

Haryana Weather: हरियाणा के 14 से ज्यादा जिलों में कोहरे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं 8 जिलों में कोहरे और ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
 
haryana weather

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है।  मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिम विभोग एक्टिव हुआ है। हरियाणा में लगातार कोहरे का शितम देखने को मिल रहा है।  वहीँ कोहरे के साथ अब बारिश की एंट्री भी लोगो के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।  हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में शीत लहर और ठंड ने 
लोगो को घरों पर दुबकने के लिए मजबूर क्र रखा है। 

\
हरियाणा के 14 से ज्यादा जिलों में कोहरे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं 8 जिलों में कोहरे और ठंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ आप को सुबह के समय ओश की बूंदों की बौछार भी देखने को मिल सकती है। 

मौसम प्रणाली: एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश पर औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 16 जनवरी से एक ताज़ा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

अगले  24 घंटे में मौसम का अनुमान 

पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति हो सकती है।