India H1

हरियाणा में अगले 2 दिन पड़ेगी कम्कम्पी छुटाने वाली ठण्ड, इन जिलों में कोहरे को लेकर Alert जारी 

 
weather alert
Haryana weather aalert: हरियाणा के अधिकतर हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है।

Indiah1, चंडीगढ़ : सोमवार को भी पश्चिम विक्षोभ का असर बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए कोहरे की वजह से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
बता दे की पिछले कुछ दिन से मौसम ने फिर करवट बदल ली है।  स्कूलों की छुटियों का एलान कर दिया गया है।  

हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम

हरियाणा के अधिकतर हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। रविवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया। रात के तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी रही, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट रही। 

हवाओं की दिशा में बदलाव

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं है। 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दस से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हवाओं की दिशा में बदलाव से रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

जानें कहां कितना न्यूनतम तापमान

भिवानी      6.7
हिसार       6.9
करनाल     7.5
महेंद्रगढ़    8.0
अंबाला      8.1
पंचकूला    8.5
फतेहाबाद 8.8
रेवाड़ी       9.0