India H1

Bihar weather update: बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

Bihar weather update: बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
 
 बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट
Bihar weather update: बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

Bihar weather update: बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवा के कारण गर्मी से लोगों की राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया जिला का रहा। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म 40 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा।

विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल और सहरसा के यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारंग, मुजफ्फरपुर शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी ऑरेंजअलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को राज्य के अधिकतर शहरों के तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार 25 से अधिक शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पटना के अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री गिरा। वहीं गया का 5, भागलपुर का 5.5 बांका का 7.8, कटिहार का 3.7, अररिया का 4.7, सुपौल का 5, मधुबनी का 4, मोतिहारी का 3.9, पूर्णिया का 4.1, मुजफ्फरपुर का 4.6, वैशाली का 8.5, बेगूसराय का 6.4 और भोजपुर का 5.4 डिग्री सेल्सियस गिरावाट देखी गई।

कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

डेहरी- 40 डिग्री

नवादा -37.9 डिग्री

गया- 37.7 डिग्री

शेखपुरा - 35.5 डिग्री