India H1

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों  की अनाज मंडियों में फसलों के आज के ताजा भाव, सरसों के भाव ने मारी छलांग 

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों  की अनाज मंडियों में फसलों के आज के ताजा भाव, सरसों के भाव ने मारी छलांग 
 
 ताजा भाव

हरियाणा प्रदेश जींद और सिरसा जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार को फसलों की बोली के दौरान सरसों ने तेजी के साथ किसानों के चहरों पर रोनक लौटा दी है। आपको बता दें कि भावों में तेजी के चलते जींद और सिरसा की अनाज मंडियों में सरसों व कपास, नरमा की आवक तेज गति से बढ़ रही है। प्रदेश में जींद और सिरसा जिले की मंडियों हुई फसलों की बोली के तहत ताजा भाव नीचे लिस्ट में दिए जा गए हैं। किसान अपनी फसलों मंडी में ले जाने से पहले आढ़ती से भी संपर्क कर भाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में अगर किसान अपनी फसल के भाव की जानकारी प्राप्त कर मंडी में ले जाएंगे तो गर्मी में होने वाली परेशानियां का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ-साथ किसान अपनी फसल को भाव की जानकारी के बाद सही दामों में भी बेच सकते हैं।

सिरसा अनाज मंडी के मंगलवार के ताजा भाव 

अगर हम हरियाणा प्रदेश की सिरसा जिले में बोली के दौरान विभिन्न फसलों के लगने वाले भावों की बात करें तो सिरसा अनाज मंडी में आज गेहूं का प्राइवेट बोली पर भाव
2260-2270. प्रति क्विंटल रहा। वही सरकारी होने पर
गेहूं 2270-2275. प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका।
इसके अलावा नरमे का भाव आज 6995 रुपये प्रति क्विंटल और कपास का 6645 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
जौ आज सिरसा अनाज मंडी में 1932 रुपये  प्रति क्विंटल रहा।
सरसों की फसल में आज कुछ तेजी देखने को मिली। सरसों आज 4865 रुपये  प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक्री हुई।
ग्वार कब हो 5000 रुपए पार कर गया। यह 5145 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। इसके अलावा चना आज
लगभग 5800 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

जींद अनाज मंडी में आज सरसों का भाव 5650 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जींद में धान आज 2203 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। वहीं गेहूं 2265 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई।