India H1

Todays Weather Forecast 10 February: खिली धुप से मिली राहत, देखें कब हो सकती है बारिश 

धुप के चलते मौसम रहा सुहावना, सुबह-शाम रहेगी ठंड 
 
todays weather forecast

Todays Weather Forecast 10 February:  मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस गुनगुनी धुप में देश के राजधानी वासियों को दिन के समय में अच्छी खासी राहत मिल रही है।  धिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। सुबह और शाम के समय में ठंड फिलहाल बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही स्थिति रह सकती है।  

धुप निकलने से साफ़ हुआ मौसम:
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। सुबह के समय ज्यादातर हिस्स्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे के बाद धुप खिल गए और मौसम साफ़ हो गया। राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।  ये सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री काम है।  

लोधी रोड-जाफरपुर रहा सबसे ठंडा:
दिल्ली में लोधी रोड और जाफरपुर सबसे ठंडे इलाके रहे, जिसका न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में धुप खिलने की वजह से अगले तीन दिनों में भी तापमान में इजाफा होगा। दूसरी तरफ आसमान साफ़ रहा तो न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।  

बारिश का अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते खासतौर पर 14 तारीख को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है। फिलहाल अभी तापमान में बहुत जल्द कोई इजाफा नहीं होगा। 

दिल्ली का AQI:
तेज हवा और उससे पहले बारिश से देश की राजधानी दिल्ली की हवा भी लगातार साफ़ होती जा रही है। केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 145 रहा। इस श्रेणी को माध्यम श्रेणी में रखा जाता है।