India H1

Top Varieties of Ladyfinger: जानिए भिंडी की टॉप 5 किस्मों के बारे में, आयरन और विटामिन से है भरपूर 

किसान इनकी खेती करके कमा सकते हैं अच्छी आमदन 
 
top varieties of ladyfinger

Top Varieties of Ladyfinger: अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए किसान मौसम के हिसाब से फल और सब्जियों की खेती करता है। इसी क्रम में आज हम आपको किसानों द्वारा लगाईं गई भिंडी की प्रमुख पांच किस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन किस्मों में अर्का अनामिका, पंजाब पद्मिनी, पूसा सावनी, परभनी क्रांति और अर्का अभय किस्में हैं। ये सभी भिंडी की किस्में कम समय में अच्छी पैदावार देने में सक्षम है। इन दिनों बाजार में इन भिंडी की किस्मों की बहुत ही मांग है। 

इन किस्मों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, फाइबर, कैल्शियम , पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए अब आपको इन पांच प्रमुख भिंडी की किस्मों के बारे में  विस्तार से जानकारी देते हैं। 

Top 5 Varieties of Lady Finger: 
-  रभनी क्रांति किस्म-
भिंडी की इस किस्म में पीता-रोग के प्रतिरोध माना जाता है। अगर किसान इनके बीज खेती में लगाते हैं, तो यह लगभग 50 दिनों के अंदर ही फल देने लगते हैं। बात दें कि परभनी क्रांति किस्म की भिंडी गहरे हरे रंग की होती है और साथ ही इसकी लंबाई 15-18 सेमी तक लंबाई होती है।  

- भिंडी की पूसा सावनी किस्म - भिंडी की यह उन्नत किस्म गर्मी, ठंड और बारिश के मौसम सरलता से उगाई जा सकती है। भिंडी की पूसा सावनी किस्म बारिश के मौसम में करीब 60 से 65 दिन के अंदर तैयार हो जाती है।  

- भिंडी की अर्का अनामिका किस्म- यह किस्म येलोवेन मोजेक विषाणु रोग से लड़ने में सक्षम है। इस किस्म की भिंडी में रोए नहीं पाए जाते है और साथ ही इसके फल बेहद मुलायम होते हैं। यह किस्म गर्मी और बारिश दोनों ही सीजन में अच्छा उत्पादन देती है।   

- भिंडी की पंजाब पद्मिनी किस्म- इस किस्म को पंजाब विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किया गया है। ये भिंडी की  किस्म एक दम सीधी और चिकनी होती है। ये भिंडी की किस्म गहरे रंग की होती है।