India H1

UP Weather Alert: कुछ घंटों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, IMD का ताज़ा अपडेट 

मिलेगी गर्मी से राहत, देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 
up ,uttar Pradesh ,weather , rain alert ,up news ,uttar pradesh news ,up weather alert ,up weather forecast today ,up weather news today ,up weather today ,यूपी में मौसम का haal ,आज का मौसम ,यूपी में मौसम kaisa rhega ,आज बारिश होगी ,क्या आज बारिश होगी , मौसम खबर, मौसम अपडेट ,मौसम की ताज़ा खबरें ,latest weather news ,latest weather update in hindi ,हिंदी न्यूज़ , imd alert in up ,rain alert in UP

UP Weather Forecast Today: उत्तर प्रदेश के लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कुछ इलाकों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरी ओर, 11 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 

शनिवार को पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों पर गरज के साथ बौछारें  या बारिश पड़ने की आशंका है।

इसी अवधि के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 13 मई को पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

इन जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 14 और 15 मई को पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।