UP Weather News: यूपी के मौसम का हाल लगातार बदल रहा! जानें दशहरा पर होगी बारिश या नहीं?

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून की विदाई हो चुकी है, जिससे मौसम अब धीरे-धीरे ठंडा होने लगा है। उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर लोग असमंजस में हैं, खासकर दशहरा के दिन बारिश होगी या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट अपडेट में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड का अहसास शुरू हो चुका है। 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
वाराणसी (BHU) में सबसे अधिक 36.3°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। प्रयागराज, बस्ती, और बहराइच जैसे इलाकों में भी तापमान 34°C के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 22°C, जबकि मुजफ्फरनगर में 19.8°C रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर की शुरुआत से ठंडक बढ़ने लगेगी, खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में। दिसंबर तक ठंड पूरे प्रदेश में महसूस की जाएगी और तापमान में गिरावट होगी। उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है। 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।