India H1

हरियाणा-पंजाब में तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश कि चेतावनी, फटाफट चेक करें मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले दिन का तापमान बढ़ जाता है।
 
weather update

Wether Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है।

केंद्र के निदेशक A.K. सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से सक्रिय होगा, जिसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

कभी-कभी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले दिन का तापमान बढ़ जाता है।

मौसम विभाग ने भी किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने कहा है कि रबी फसलों (गेहूं, सरसों आदि) को उनकी परिपक्वता और फसल की निकटता को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए।