India H1

 Weather Update Today: दिल्ली समेत इन राज्यों में शीत लहर का अलर्ट, बारिश से बढ़ेगी और ठंडक, जानें आज मौसम का हाल

 
weather update

 Weather Update: हस्पतिवार का दिन सिवियर कोल्ड डे यानी अत्यधिक ठिठुरन भरे ठंडे दिन की श्रेणी में भी रखा गया है। दिल्ली के अन्य इलाकों आयानगर, जाफरपुर, पीतमपुरा और नरेला में भी ठिठुरन भरा ठंडा दिन ही रहा।

Indiah1, नई दिल्ली।  दिल्ली की सर्दी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Friday का दिन सिवियर कोल्ड डे यानी अत्यधिक ठिठुरन भरे ठंडे दिन की श्रेणी में भी रखा गया है। दिल्ली के अन्य इलाकों आयानगर, जाफरपुर, पीतमपुरा और नरेला में भी ठिठुरन भरा ठंडा दिन ही रहा।

25 जनवरी 2013 के बाद बृहस्पतिवार (चार जनवरी) को राजधानी सर्वाधिक ठिठुरी। दिसंबर भले ही छह साल में सबसे गर्म रहा हो, लेकिन जनवरी में दिल्ली की सर्दी रोजाना नए , रंग दिखा रही है।

सुबह साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 700 मीटर दर्ज किया गया, जो साढ़े आठ बजे घटकर 500 मीटर रह गया। कोहरे के असर से करीब 180 उड़ानें विलंब की चपेट में आई, जिसमें ज्यादा घरेलू उड़ानें थीं। दिन चढ़ने के साथ दृश्यता तो कुछ सु़धरी, लेकिन बादल दिन भर छाए रहे।

Also Read - Haryana Roadways Free: हरियाणा के लोगों की बल्ले बल्ले, अब ये लोग बस में फ्री कर सकते है यात्रा, फटाफट करें चेक

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मौजूदा सीजन का ही नहीं बल्कि 25 जनवरी 2022 के बाद जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान है, तब 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 83 प्रतिशत रहा।

दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे चला गया। ऑरेंज अलर्ट की ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे। शुक्रवार भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार की शुरुआत कहीं हल्के तो कहीं मध्यम श्रेणी के कोहरे से हुई।

एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 700 मीटर

सुबह साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 700 मीटर दर्ज किया गया, जो साढ़े आठ बजे घटकर 500 मीटर रह गया। इसीलिए सूरज के दर्शन भी पूरे दिन नहीं हुए। लिहाजा, ठिठुरन भरी सर्दी से निजात पाने को या तो दिल्ली वासी रजाई-कंबल में लिपटे रहे या फिर हीटर और अलाव के आगे हाथ सेंकते नजर आए।

गुरुग्राम में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति रही। दिन का पारा भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस लुढककर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

हल्के से मध्यम श्रेणी का कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी सुबह के समय हल्के से मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। ठिठुरन वाले ठंडे दिन की स्थिति भी बरकरार रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 13 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।