India H1

Weather Update : 5 अप्रैल से होगा मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया अलर्ट

हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल के बाद राजस्थान के इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आइये जानते है मौसम का हाल
 
5 अप्रैल से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Weather Update : शेखावाटी क्षेत्र में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव का दौड़ जारी है। अप्रैल के महीने में भी मौसम के मिजाज में बदलाव रहेगा। 5 अप्रैल को विक्षोभ की सक्रियता के साथ दो दिन तक शेखावाटी में बादलों के दबाव के साथ बारिश की संभावना रहेगी।

वहीं 10 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। गर्म हवा का दबाव बढ़ने से अप्रैल का औसत तापमान दो डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रही है।

माह के अंतिम 10 दिनों में गर्मी के असर में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अंतिम सप्ताह में गर्मी के असर के साथ अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। अंतिम सप्ताह में ही गर्म हवा का दबाव रहेगा।

कुछ इलाकों में बारिश संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। दूसरे व तीसरे सप्ताह में नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। विभाग के अनुसार 9 से 11 अप्रैल तक बारिश की संभावना ज्यादा है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं जताई है।

बारिश से फल व सब्जी की फसलों को होगा नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में अप्रैल का औसत तापमान 37 से 38 डिग्री तक माना जाता है। माह के दूसरे पखवाड़े में गर्म हवा व तपन के चलते इस बार अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है।

हालांकि पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं लगातार मौसम में बदलाव का असर गर्मियों में होने वाली फल व सब्जी की फसल पर भी होगा।

किसानों के अनुसार अगर तीसरे पखवाड़े में बारिश हुई, तो मिर्च, टमाटर, तरबूज, खरबूज, खीरा, मोठ व ग्वारफली की पैदावार पर असर पड़ेगा। वही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने पर खराब फसल की संभावना जताई है।

चूरू मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चूरू जिले का अधिकतम 32.5 एवं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 एवं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार चूरू जिले में आज तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

सीकर मौसम अपडेट

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर सोमवार को जिले का अधिकतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम पारा 34.5 व न्यूनतम 17.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सीकर जिले में आज तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

झुंझुनूं मौसम अपडेट

पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनू जिले में आज बादलों की आवाज ही रहेगी और इससे दिन और रात के तापमान में बदलाव रहेगा।