India H1

Weather Update Today: हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बारिश, देखें आपके शहर के मौसम का हाल 

पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलती रहेंगी 
 
weather update , weather forecast , weather forecast today , हरियाणा , haryana , haryana weather today , haryana news , hindi news , आज के मौसम का हाल, आज मौसम कैसा रहेगा , पंजाब , weather update today , weather news today , haryana weather news today , मौसम की खबर ,आज के मौसम की खबर, punjab weather news today , punjab , हिंदी न्यूज़ , मौसम का हाल हिंदी में , rain alert , haryana Rain today , rain in Punjab today , IMD , IMD rain alert today , IMD weather update today ,

Weather News Today: हरियाणा-पंजाब में मौसम में कुछ दिनों से बदलाव देखा जा सकता है। कल यानि की बुधवार को हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हुई। बारिश के चलते किसान चिंता में हैं। फसलें पक कर तैयार हैं और ऐसे में बारिश का होना, किसानों के लिए चिंता का विषय है।

आज तड़के सुबह हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि राज्य में मौसम 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में बदलाव आएगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं।

हरियाणा के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, दिन और रात का तापमान लगभग अपरिवर्तित रह सकता है।

दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।

हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मार्च के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसका कारण यह है कि तेज धूप और दिन में हवा न चलने के कारण पारा एक से दो डिग्री बढ़ जाता है। हालांकि, रात के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हाल ही में हरियाणा, राजस्थान और पंजाब की सीमा से लगे जिलों में मौसम में बदलाव आया है।