India H1

हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

 हरियाणा के हिसार में कृषि मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 10 मई तक राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और दिन का तापमान बढ़ेगा।
 
haryana weather update
Haryana Weather Alert: भारत के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिन में गर्मी और आर्द्रता लोगों के लिए जीवन कठिन बना देती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन कुछ स्थानों पर 10 मई से मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

मौसम चेतावनी 
 हरियाणा के हिसार में कृषि मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 10 मई तक राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और दिन का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान में वृद्धि के कारण हल्के बादल भी दिखाई देंगे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 10 मई से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है, इसलिए 10 मई की देर रात से 12 मई तक राज्य में हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कम से कम 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
राज्य में मई के पहले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हरियाणा के 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।