India H1

Haryana Rain Alert: हरियाणा में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है ओलावर्ष्टि, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Weather update: मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 13 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
 
Haaryana rain Alert

indiah1, Haryana Weather update: हरियाणा में तेज हवाएं चलनी शरू हो गई है।  जैसा की मौसम विभाग ने पहले ही कहा था वैसे ही सुबह से आसमान में कालेबदल मंडरा रहे है।  मौसम विभाग की मने तो आज और कल हरियाणा में जोरदार बारिश की सम्भावना है। बता दे की  राज्य में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से किसान परेशान हैं।

 अगर ओलावृष्टि, बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं, तो यह फसल के लिए हानिकारक होगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कल बारिश होने की संभावना है और शनिवार से राज्य में तापमान में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 13 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए, निश्चित रूप से, किसान तेजी से कटाई कर रहा है, लेकिन ओलों, तेज हवाओं और बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तेलुगु राज्यों में बारिश दो और दिनों तक जारी रहेगी।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 
ऑरेंज अलर्टः यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 
येलो अलर्टः पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी