{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Today: आज मौसम में फिर देखने को मिलेगा बदलाव, इन छेत्रो में बारिश की संभावना, रात को रहेगा कोहरे का प्रकोप 

 

Indiah1, हिसार। Haryana Weather Update : पिछले वर्ष 19 दिसंबर को पहली बार धुंध छाई थी। न्यूनतम तापमान नीचे जा रहा है। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मगर पिछले साल के मुकाबले हिसार में अभी तक न धुंध पड़ी न ही तापमान ज्यादा नीचे गया। 

दूसरी तरफ उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम विज्ञानियों की तरफ से कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। इसी प्रकार हिसार का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंच गया था। अभी हिसार के बालसमंद क्षेत्र में तापमान बेशक 3.1 डिग्री पहुंचा है मगर जिले का तापमान 4.4 डिग्री गुरुवार को दर्ज किया गया।

बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान

शुक्रवार रात से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की हुई है। प्रदेश में जिलों का तापमान तेजी से नीचे जा रहा हैं। राजस्थान के साथ लगते हिसार के बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान नीचे गिर कर 3.1 डिग्री तक पहुंच गया।

इसी प्रकार हिसार जिले का तापमान भी 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम तापमान भी 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में नीचे जाने के साथ ही रात के समय ठंड बढ़ रही है।

हिसार में धुंध छाई थी

पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 19 दिसंबर 2022 को पहली बार हिसार में धुंध छाई थी। उससे पहले एक दिसंबर 2021 में न्यनूतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन इस साल अभी तक जिले का सबसे कम तापमान चार डिग्री के आस पास ही रहा हैं।